Advertisements

सीआरपीएफ के अधिकारी और एसपी द्वारा झांबरो स्थित
सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया गया….
सरायकेला Sanjay । सीआरपीएफ के एडीजी रितुल कुमार, आईजी सीआरपीएफ रांची अमित कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह द्वारा कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दलभंगा ओपी के रोलाहातु पंचायत के झांबरो स्थित सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माणाधीन विकेट का जायजा लिया। बताते चलें कि कुछ साल पहले तक झांबरो का क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित इलाका हुआ करता था। जहां सीआरपीएफ के विकेट बनने के साथ-साथ सरकार की ओर से क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने की कवायद तेजी से की जा रही है।
Advertisements

Related posts:
Bharatiya Janata Party's Dumka Lok Sabha chief election : सभी कार्यकर्ता को ऐसी मेहनत करनी है कि पिछ...
ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 1042 सैंपल के जांच के क्रम में रविवार को जिले में 12 नए कोरोना स...
Saraikela : मुख्य सचिव झारखंड सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्दे...

