Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में आए फरियादियों से मिले उपायुक्त; ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का किया गया समाधान…..

सरायकेला SANJAY

Advertisements
Advertisements

। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र (शहरी तथा ग्रामीण) से आए लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखे। उपायुक्त क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय को हस्तांतरित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, खरसावां में रथयात्रा आयोजन, शिक्षा विभाग, विधुत विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

You missed