ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार ने लिया यूआईडी के डीपीओ
का प्रभार…
सरायकेला Sanjay : जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई द्वारा जिले के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार केवट को यूआईडी के जिला परियोजना पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार केवट ने बुधवार को यूआईडी डीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर दिया है। यूआईडी डीपीओ हेमंत कुमार ने कहा कि जिला में सभी आधार डीबीटी के माध्यम से जुड़े परियोजनाओं को गति देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। जानकारी हो कि यूआईडी के पूर्व जिला परियोजना पदाधिकारी राकेश दीप के निधन के बाद उक्त पद रिक्त था। विभाग से नई पदस्थापना नही होने के कारण ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को यूआईडी डीपीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Chandil : पहाड़िया और स्थानिय ग्रामीणों ने नापी की किया विरोध लौटना पड़ा अंचल अमीन को.... पुरे मा...
रामगढ़ : आजसू पार्टी ने मनाया श्रद्धांजलि दिवस हूल क्रांति नायको को किया नमन,सिद्धान्तों पर चलने का ल...
सरायकेला:युवा कांग्रेसी नेता प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कालीचरण मुंडा के पक्ष में किया जनसम्पर्क अभ...

