Advertisements
Spread the love

विशेष मासिक दिव्यांगता शिविर में 21 दिव्यांग जनों के

दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…

सरायकेला Sanjay। सदर अस्पताल में बुधवार को उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में विशेष मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 21 नेत्रदोष दिव्यांग एवं नाक कान गला से संबंधित दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया। जानकारी हो कि दिव्यांग जनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रत्येक महीने में सदर अस्पताल में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाता है।

ताकि वे आम लोगों की तरह जीवन यापन कर सकें। इसी कड़ी में बुधवार को विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 9 नेत्र दोष दिव्यांगता एवं 12 नाक कान गला से संबंधित दिव्यांगता प्रतिशत जांच कर दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र दिया गया। दिव्यांग शिविर मे नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ सलीन सोसन टेपनो ने सहयोगी टीम के साथ दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की। आगामी 9 जनवरी को भी सदर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अस्थि, मानसिक एवं अन्य दिव्यांगता की जांच की जाएगी।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा