Advertisements
Spread the love

छोटा हाथी की टक्कर से स्कूटी सवार सीएचसी महिला कर्मचारी

की दोनो हाथ की हड्डी टूटी….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के समीप बुधवार को घटी एक सड़क दुर्घटना में छोटा हाथी के टक्कर लगने से स्कूटी सवार गम्हरिया सीएचसी की महिला कर्मचारी 30 वर्षीया अनिता गोप घायल हो गई. घटना के बाद घायल कर्मचारी को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. घटना सुबह तकरीबन 11 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी गम्हरिया की महिला कर्मचारी वर्तमान में सामुदायिक वैलनेस सेंटर विजय में 40 नियोजित है. बुधवार को महिला कर्मचारी ड्यूटी के लिए अपनी स्कूटी से विजय आ रही थी इसी दौरान मुड़िया के समीप पीछे से आ रही छोटा हाथी गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी. गाड़ी के टक्कर लगने से महिला कर्मचारी रोड पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. घटना में महिला कर्मचारी के दोनों हाथ की हड्डी टूट गई है.

You missed