Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर खरकई पुल से कूदा व्यक्ति, चट्टान से टकराकर मौत…

आदित्यपुर  (जगबंधु महतो ) आदित्यपुर से सटे बिष्टुपुर क्षेत्र खरकई पुल से कूदकर पर परसुडीह निवासी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुल के नीचे पानी नहीं होने के चलते चट्टान से टकराकर उसकी मौके पर मौत हो गई।

Advertisements

मृतक की पहचान पर परसुडीह निवासी सुरेश गुप्ता के रूप में की गई है। जो सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास बिष्टुपुर से होते हुए खरकई पुल पहुंचा। जहां पहले अपनी स्कूटी(JH05W 3218) खड़ा किया बाद में स्कूटी पर ही मोबाइल फोन छोड़ दिया और रेलिंग को पार करते हुए नीचे छलांग लगा दी। पुल से होकर गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति को छलांग लगाते देखा जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय आदित्यपुर और बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और थाना क्षेत्र का पता लगाने में जुटी है.

मोबाइल फोन पर बेटी के कॉल से हुई पहचान

बताया जाता है कि घटना के कुछ देर बाद ही मृतक के मोबाइल फोन पर बेटी ने कॉल किया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रिसीव करने के बाद घटना की जानकारी दी गई। इधर मामले की जानकारी होने के बाद मृतक परसुडीह की निवासी सुरेश गुप्ता के परिजन मौके पर पहुंचे हैं ।वही पुल के नीचे से शव निकाले जाने की भी तैयारियां की जा रही है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?