Advertisements
Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत मुखिया और दिवंगत साइंस टीचर को दी श्रद्धांजलि . . .

सरायकेला। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत की मुखिया पानो महाली और मुरूप निवासी साइंस टीचर सर्वेश्वर प्रधान के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। और उनके दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस दिलाया। इस अवसर पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि मुखिया पानो महली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान का आकस्मिक मौत से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। विदित हो कि गत दिनों मुखिया पानो महली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला अध्यक्ष विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान, मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो, पूर्व मुखिया धनुराम महाली, सुनील मंडल, राजेंद्र प्रधान, घासीनाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, रामप्रकाश महतो, दुर्योधन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, सुशील सारंगी, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, आनंद महाली आदि उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा