Advertisements
Spread the love

दलभंगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाया गया शहादत दिवस,दी श्रद्धांजलि . . .

SARAIKELA DESK – SUDESH KUMAR 

Advertisements

कुचाई प्रखंड के दलभंगा में रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया.झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अन्य लोगों ने भी बारी-बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासियों के मसीहा थे.वे धरती आबा के नाम से मशहूर थे.हमें उनके सपनों को साकार करने की आवश्यकता है.

वही रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने प्रकृति व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्ष से प्रेरणा लेकर संगठित एकजुट संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है.

मौके पर मानसिंह मुंडा,धर्मेंद्र कुमार मुंडा,करम सिंह मुंडा,मोहनलाल मुंडा,सुखलाल मुंडा,रामचन्द्र मुंडा,कृष्ण मुंडा,सोनमणि मुंडा,चांदमनी मुंडा,लखीराम मुंडा,रवींद्र मुंडा,संतोष मुंडा,सोहराई मुंडा आदि उपस्थित थे.