Spread the love

स्नातकोत्तर 2020-22 के विद्यार्थियों के अंकपत्र में गड़बड़ी

सुधारने को लेकर सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला Sanjay । काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के स्नातकोत्तर 2020-22 के विद्यार्थियों के अंकपत्र में हुई गड़बड़ी को सुधारने को लेकर छात्र नेता ने ज्ञापन सौंपा है। छात्र नेता विकास स्वांई के नेतृत्व में नगर मंत्री राकेश ज्योतिषी सहित छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसे लेकर काशी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य से मिला। और कोल्हान विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि अंकपत्र में हुई गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधारा जाए। ताकि छात्र-छात्राओं को भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

Advertisements
Advertisements

You missed