Advertisements
Spread the love

बिजली के करंट से हुई थी मौत मृतक राहुल बेज के परिवार वालों

को मंत्री चंपई सोरेन ने दिया 500000 का चेक…

 

गम्हरिया (जगबंधु महतो ) पिछले साल अप्रैल महीना में बिजली के करंट लगने से गम्हरिया प्रखंड के हुदु पंचायत निवासी राहुल बेज की मौत हो गई थी। मंत्री चंपई सोरेन के द्वारा मृतक के परिवार वालों को विभाग की ओर से मिलने वाली मुआवजा 500000 का चेक मृतक के परिवार वालों को सौंपा गया। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया और पैसों का सदुपयोग करने की सलाह दी। मुआवजा पाकर परिवार वालों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव दिखा। परिवार वालों ने मंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, चंचल गोस्वामी, विभागीय पदाधिकारी सहित पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisements

You missed