Advertisements
Spread the love

जिले में आज होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन; राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक…

सरायकेला Sanjay। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर सरायकेला एवं अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर चांडिल में 13 मई शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रॉची के तत्वाधान में किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन किया जायेगा। इसमें बैंक ऋण से संबंधित मामले, बिजली से संबंधित मामले, रेलवे से संबंधित मामले, मोटर एक्सिडेन्ट से संबंधित मामले, 138 एनआई एक्ट, चेक बाउंस से संबंधित मामले, बीएसएनएल से संबंधित मामले, फौजदारी, क्रिमिनल सुलहनीय मामले, रेवन्यू से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद वाद से संबंधित मामले उपभोक्ता विवाद से संबंधित मामले, वन वाद से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से संबंधित मामले, न्यूनतम मजदूरी विवाद एवं श्रम से संबंधित मामले, मनरेगा से संबंधित मामले एवं अन्य सभी सुलहनीय मामले का लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।

Advertisements

राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक :-

13 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर सरायकेला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि बदलते मौसम बढ़ते गर्मी को देखते हुए लाभुकों के आवागमन की व्यवस्था संबंधित विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?