
भाषा संघर्ष समिति का
हुआ महाजूटान; केंद्रीय
नेता जयराम महतो ने
किया संबोधन….
सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड के बडाकांकडा मैदान में झारखंड भाषा संर्घष समिति के बैनर तले महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को भाषा आंदोलन के नेता जयराम महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद जितने भी सरकारें बनी है सभी तानाशाह है और एक साजिश के तहत यहां के भाषा संस्कृति को खत्म करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने राज्य में 1932 की खतियान को लागु करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य के युवा जब अपने हक अधिकार को लेकर सजग हो जाएंगे तो अपने आप 1932 का खतियान लागु हो जाएगा। कहा कि कंपनीयां हमारी जमीन पर लगी हुई है अब अधिकार के लिए भी हम लड़ कर रहेंगे।

राज्य सरकार पर फिजुलखर्ची का आरोप लगाते हुए कहा कि मैत्री क्रिकेट मैच में 70 लाख खर्च कर दिया जबकि राज्य के युवाओं को सरकार दस हजार का नौकरी तक नही दे पा रही है। आज सरकार का वादा ही उसे याद दिलाने का काम किया जा रहा है।
किसी भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा से कोई बैर नहीं है। लेकिन अपनी भाषा के संरक्षण के लिए आज यदि नहीं जागे तो अंग्रेजों से बदतर गुलामी की स्थिति हो जाएगी। भाषा के सुरक्षा के लिए आज हर एक घर सेआंदोलनकारी तैयार करने की बात उन्होंने कही।
उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य को काफी मेहनत से लड कर लिया है। अब अधिकार भी लड कर लेंगे इसके लिए युवाओं को आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपना पहचान व आसित्त्व बचाना है तो अपने भाषा को संरक्षित करें। बिना भाषा व संस्कृति को संरक्षित किये बैगर आस्तित्व नही बचा सकते हैं।
राज्य गठन के बाद सभी सरकारों को हिटलर से भी अधिक बुरे करार देते हुए कहा कि एक साजीश के तहत भाषा संस्कृति को खत्म किया जा रहा है इसलिए आने वाले दिन में कोई भी सरकार तानाशाह नही बने इशके लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहे। मौके पर राजाराम महतो, प्रकाश महतो,सूरज महतो,कुलदीप महतो,गौतम महतो,जय प्रकाश महतो,शंकर महतो,रोशन महतो,मनोज महतो व लव किशोर महतो समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Related posts:

