Advertisements
Spread the love

झारखंड राज्य सब जूनियर रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में

जिले की टीम को मिला बालक वर्ग में दूसरा एवं बालिका वर्ग

में तीसरा स्थान…..

सरायकेला : रामगढ़ के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 20 फरवरी को आयोजित झारखंड राज्य सब जूनियर रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की बालक एवं बालिका दोनो टीमों ने हिस्सा लिया था।

Advertisements
Advertisements

जिसमे बालक वर्ग को दूसरा स्थान एवं बालिका टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. एसोशिएसन के सचिव गणेश सी कालिंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ में आयोजित चैंपियनशिप में जिले की बालक टीम का कप्तान रोशन सिंहदेव की कप्तानी में तथा बालिका टीम का कप्तान सुनाय मुंडा की कप्तानी में सेमीफाइनल राउंड में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा।

जिसके बाद क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. टीम के वापस जिला लौट जाने के उपरांत एशोसिएसन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि बहुत जल्द टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

मौके पर एशोसिएसन के वरीय उपाध्यक्ष पारशनाथ पाथाल, उपाध्यक्ष रूपेश मिश्र,कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय,सह सचिव दिवाकर सोरेन,जीतू खलखो सहित दोनो टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे.

You missed