Advertisements
Spread the love

शुक्रवार को जिले में मिले 5 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 52.

सरायकेला। जिले में अब कोरोना की तीसरी लहर ढलने की कगार पर देखी जा रही है। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 1435 सैंपल के जांच के क्रम में रविवार को जिले में मात्र 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिला हैं।

Advertisements

जबकि पूर्व के 9 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या घटकर 52 हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि शुक्रवार को पाए गए 5 संक्रमित मरीजों में से 2 मरीज सरायकेला प्रखंड से और 3 मरीज नीमडीह प्रखंड से है। जिसके बेहतर इलाज के लिए आवश्यकतानुसार स्थानीय अस्पताल और होम आइसोलेशन में रखा गया है।

चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। मौके पर उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। अति आवश्यक कार्य से बाहर निकलने की क्रम में शारीरिक दूरी और फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। यह भी सुनिश्चित करें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोविड-19 टीका ले लिए हैं।