Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने रोड सेफ्टी को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक…

सरायकेला। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में विद्यार्थियों को रोड सुरक्षा के नियम एवं उससे होने वाली सुविधाएं तथा उसे नहीं मानने पर होने वाले नुकसान के बारे में विद्यार्थियों को समझाएं। जिसके तहत लाइसेंस, हेलमेट, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से बताएं। साथ ही विद्यालय परिसर के बाहर असामाजिक तत्वों से सावधान किए तथा थाना में ले गए विद्यार्थियों को अपने नंबर तथा पायलट मोबाइल भेन का नंबर उपलब्ध कराएं। किसी भी परिस्थिति में बालिकाओं की सुरक्षा तथा विद्यार्थीयों को परेशानी होती है या कोई भी विषम परिस्थिति में तुरंत फोन करने पर थाना से सहायता उपलब्ध कराने की तरीका भी बताएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या प्रधान ने कहा कि आदित्यपुर थाना के द्वारा हमेशा विद्यालयों को सहयोग मिलता है। जिससे विद्यार्थी काफी सुरक्षित महसूस करते हैं।

Advertisements

You missed