Advertisements
Spread the love

शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर अजाप्टा ने की शोक सभा . . .

सरायकेला। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के सौजन्य से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर झारखंड का शिक्षा जगत स्तब्ध है। शिक्षक और बच्चे शोक में डूबे हैं। जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह तथा महासचिव सुदामा माझी ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रबल समर्थक रहे टाइगर निश्चल हृदय और मानवता के प्रतिमूर्ति थे। संघ के मुख्य सलाहकार चंद्रमोहन चौधरी ने कहा कि उनके निधन से जो सुन्यता आई है, निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर किए जा रहे सुधारों को सदा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करने वालों में मुख्यतया प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, मानिक प्रसाद सिंह, सुदामा माझी, चंद्र मोहन चौधरी, देवेंद्र नाथ साहू, तरणी साहू, अश्विनी कुमार मिश्रा, अरुण प्रसाद वर्मण, श्रीधर हालदार, विजय कुमार तिवारी, किशोर कुमार, इंदु कुमारी, प्रदीप मुंडा तथा हेमंत मार्डी, विनायक कुमार, विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता, अमर उरांव, हरिशंकर सरदार, कपिलेश्वर मिश्रा आदि अनेक संघीय पदाधिकारी शामिल रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?