Advertisements
Spread the love

प्रस्तावित 23 की राज्य स्तरीय न्याय मार्च में शामिल होंगे जिले के

तमाम जेटेट पास सहायक अध्यापक…

सरायकेला Sanjay । जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक दुगनी के नव प्राथमिक विद्यालय कोलडीपी में संपन्न हुई। संघ के जिलाध्यक्ष बादल सिंह सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में संकल्प लिया गया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आगामी 23 सितंबर को जिले के तमाम जेटेट पास सहायक अध्यापक रांची जाकर न्याय मार्च में भागीदारी निभाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से अतुल चंद्र महतो, गुरु प्रसाद महतो, अशोक महतो, प्रभात महतो, सुजीत महतो, रूम्पा दे, कौशल्या महतो, मनोज महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements