Advertisements
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक; जाति प्रमाण पत्र निर्गत कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा संबंधित डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के दिए गए निर्देश….

सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति पंजी रिपोर्ट

कार्यालय को प्रति माह उपलब्ध कराए बीईईओ: उपायुक्त….

सरायकेला Sanjay। जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विद्यालयों में संचालित योजना जैसे छात्रवृति, एमडीएम, साईकल वितरण, अध्ययनरत बच्चो का आधार नामांकन, ज्ञानसेतु कार्यक्रम संचालन की स्थिति, पढ़ना लिखना अभियान सम्बन्धित उपयोगिता प्रमाण पत्र इत्यादि के कार्य प्रगति का बारी बारी से समीक्षा किया।

Advertisements

इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी बच्चे ने ड्रेस कोड में विद्यालय आएं यह सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विद्यालयों का रंग रोगन में कलर कोट में जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। इस क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत शत-प्रतिशत योग्य बच्चों को लाभ प्रदान करने तथा योजना के निर्धारित लक्ष्य को ससमय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वैकेंसी प्रक्रिया हेतु किए जा रहे कार्य में तेजी लाने, विभिन्न विद्यालयों द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा संबंधित डाटा पोर्टल पर जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि एमडीएम की राशि सभी विद्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यालयों में सभी बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध हो तथा रसोई एवं बर्तन इत्यादि के समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहे। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता संबंधित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बीपीओ विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करें। विद्यालय में सूची अनुसार कार्य हो रही है या नहीं इसकी कार्य प्रगति संबंधित विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, ADPO, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, BPO एवं अन्य उपस्थित रहे।

You missed