आदि महोत्सव में छाया रजतेंदु कला निकेतन के छऊ का जलवा; झूमे दर्शक . . .
सरायकेला : SANJAY
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर के रीगल मैदान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान आयोजित आदि महोत्सव में सरायकेला छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। रजतेंदु कला निकेतन की ओर से आदि महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य शैली में देवदासी, हर पार्वती एवं राधा कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहा। नृत्य प्रदर्शन में रजतेंदु कला केंद्र के प्रमुख रजतेंदु रथ, गणेश कर परीक्षा, अमित कुमार, संजय कक्कड़ सहित दो बच्चियों आरुषि पटनायक एवं प्रियंजना पटनायक ने प्रदर्शन किया। जबकि प्रफुल्ल नायक, देवराज दुबे एवं मृत्युंजय महतो द्वारा संगीत दिया गया।
Related posts:
Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक...
आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरायकेला प्रखंड के पांड्रा पंचायत भवन म...
विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में कंबल वितरण योजना का शुभारंभ, 34 पंचायत में 7 हज़ार कंबल का होगा...

