Spread the love

लगातार औचक निरीक्षण अभियान

जारी रहेगा डीएसओ…..

आदित्यपुर (ए के मिश्रा) सरायकेला खरसावां जिला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा द्वारा गम्हरिया प्रखंड के कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। दुकानों के निरीक्षण करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा द्वारा गोदाम के भी जांच करने पहुंचे। जहां गाड़ियों की लाइन लगी थी और माल उतर रहे थे। दुकानों में खाद्यान्न पहुंचाने की जल्दी निर्देश देते हुए कहा गया कि समय पर दुकानदारों को राशन उपलब्ध कराया जाए। ताकि उपभोक्ताओं द्वारा समय पर दुकानदारों के यहां से अपनी राशन ले ले।

Advertisements
Advertisements

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद झा ने संवाददाता ने बताया कि गोदाम की जांच भी औचक निरीक्षण के तहत किए जाएंगे। औचक निरीक्षण कर जानकारी लिए जाएंगे की समय पर सभी उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध हो पाता है या नहीं। यह लगातार औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। इसी अभियान की कड़ी में गम्हरिया प्रखंड के कई दुकानों में आज निरीक्षण किया गया। कुछ लोगों के शोकॉज भी किए जाएगे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …