Spread the love

कुलूडीह गांव में देश बांदना दिशोम सोहराय का हुआ आयोजन…..

सरायकेला Sanjay। गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ पंचायत अंतर्गत कुलूडीह गांव में परंपरागत देश बांदना दिशोम सोहराय का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में बैलों को जाहेरथान में लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति में बैलों को मांदल की थाप पर भड़काया गया। जिसमें भुटका गांव के राम मार्डी का बैल विजेता रहा। इस अवसर पर विजेता बैलों के पशुपालक को प्रथम पुरस्कार के रुप में आलमीरा और द्वितीय पुरस्कार के रुप में भी आलमीरा तथा अन्य 15 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Advertisements