
55 वर्षीय अधिवक्ता काशीनाथ महतो के असामयिक निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने की शोक सभा. . .
सरायकेला। जिला बार एसोसिएशन के 55 वर्षीय अधिवक्ता काशीनाथ महतो के असामयिक निधन पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके सरल आचरण को लेकर अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा बृहस्पतिवार को न्यायालय के सभी कार्यों के लिए अधिवक्ताओं ने पेन डाउन करते हुए न्यायालय के कार्यों से अपने आप को दूर रखा। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट के लिए मौन रखा गया। उनके छोटे भाई विशु महतो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात्रि करीब 12:00 बजे एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें ग्रामीणों की सहायता से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। इसी बीच स्थानीय अधिवक्ता जलेश कवि भी सदर अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल में डॉ प्रिंस पींगुआ के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अनुमान है कि उनका हार्ट अटैक से हृदय गति रुक जाने के कारण देहांत हो गया। शोक सभा के उपरांत सरायकेला जिला बार के अधिवक्ताओं तथा सिविल कोर्ट के एसडीजेएम सह रजिस्ट्रार एसके पिंगुआ तथा झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल महतो ने भी उनके पैतृक आवास सालडीह गांव में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों को संवेदना जाहिर किये।

Related posts:

