Advertisements

कलाकार सौरभ ने पेंटिंग कर दी सुबे के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि . . .
सरायकेला। चांडिल के चैनपुर गांव निवासी युवा कलाकार सौरभ प्रमाणिक अपने पेंटिंग के माध्यम से नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन की खबर मिलते ही कलाकार सौरभ ने मार्मिक पेंटिंग बनाकर स्वर्गीय जगरनाथ महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कलाकार सौरभ प्रमाणिक द्वारा बनाए गए स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पेंटिंग को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कलाकार सौरभ ने पेंटिंग के माध्यम से स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चले जाने से झारखंडी पहचान और अस्मिता की गरिमा बढ़ाने वाले एक स्तंभ को हमने खो दिया है।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला:केन्द्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में मनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ...
Saraikela : सांसद प्रतिनिधि उदय सिंहदेव ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बकाया बिजली बिल का ब्याज माफ कर...
SARIKELA NEWS : मंत्री चंपाई सोरेन की पहल पर संभव हुआ गरीब चैतन का इलाज; सानंद और लिपू ने किया सहयो...

