Advertisements
Spread the love

डीएलएसए द्वारा स्कूली बच्चों को

किया गया जागरुक…..

सरायकेला Sanjay : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को गम्हारिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरडीहा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो द्वारा बच्चो को विधिक सेवाओं की जानकारी देकर जागरुक किया।

Advertisements

पीएलवी ने बच्चो को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। साथ ही सभी छात्र एवं छात्राओ को पढ़ाई के प्रति जागरूक होने की अपील की। वर्त्तमान समय में मौसम व वातावरण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ‌ के‌ प्रति ध्यान देने की अपील की। कहा स्वास्थ संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से अवश्य दिखाएं। बच्चो को बाल अधिकार एवं बाल श्रम के बारे मे भी जानकारी दिया गया। मौके पर कई अन्य उपस्थित रहे।

You missed