Advertisements
Spread the love

प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने घोषित किए

प्रखंड प्रभारी….

सरायकेला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 21 जून को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सरायकेला खरसावां जिले में प्रखंड स्तरीय धरना के लिए गम्हरिया प्रखंड को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों के लिए प्रखंड प्रभारी की घोषणा की गई है। प्रखंड प्रभारियों के नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने बताया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रखंड प्रभारियों के तहत राजनगर प्रखंड के लिए राज बागची, कुचाई प्रखंड के लिए कैलाश महतो, खरसावां प्रखंड के लिए शिवा दास, सरायकेला प्रखंड के लिए लाल बहादुर सिंह देव, कुकड़ु प्रखंड के लिए विनोद प्रधान, अवधेश सिंह एवं लाल मोहन महतो, इचागढ़ के लिए सुकुमार गोराई एवं चांडिल प्रखंड के लिए उपेंद्र गिरी को प्रखंड प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

You missed