Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति संगठन की हुई स्थापना; शंकर सोय बने अध्यक्ष।

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के हेंसा ग्राम स्थित झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय मांगू सोय की समाधि स्थल पर एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हेंसा ग्राम सहित आसपास के गांव एवं खरसावां, मनोहरपुर, राजनगर, गम्हरिया, पाण्ड्राशाली आदि जगहों से आए लोग बैठक में शामिल हुए। ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव, मुखिया सिमरन सामड, ग्राम प्रधान गोपाल प्रधान, छुटूलाल सरदार, विनोद महतो, चंद्र मोहन सामड एवं ममता देवी के प्रमुख उपस्थिति में तथा कुल्हन वीर पोटो हो ससन कुमुटी के कोषाध्यक्ष सिंगराय बानरा, भूतपूर्व सैनिक धनेश्वर जारिका एवं प्रेम सिंह बानरा के मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ग्राम हेंसा संगठन की सर्वसम्मति से स्थापना की गई। मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त सचिव प्रकाश लामाय और राकेश पूर्ति के सहयोग से सर्वसम्मति से नवगठित संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय को अध्यक्ष, मंगल मांझी को उपाध्यक्ष, अतुल सरदार को सचिव, सनातन हेंब्रम को सह सचिव, सूरज सिंह जामुदा को कोषाध्यक्ष और श्रीमती शिरोमणि सोय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। सभा का संचालन अतुल सरदार ने किया। और समापन पर सूरज सिंह जामुदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisements

You missed