Spread the love

कुनाबेड़ा निर्मल महतो चौक में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया

पुतला दहन….

सरायकेला। झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को राजनगर प्रखंड के भीमखान्दा में भाषा संस्कृति को बचाने और अपने हक अधिकार लेने के लिए कुड़मी समाज की विशेष बैठक कुलदेव महतो के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप महतो ने की।

जिसमें कुड़मी समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में नियोजन नीति,भाषा आंदोलन, स्थानीय नीति आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। और भाषा के विरोध में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने अगला महजुटान आगामी 13 फरवरी को राजनगर ब्लॉक मैदान में करने का निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार द्वारा मगही, भोजपुरी, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने के विरोध में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने कुनाबेड़ा निर्मल महतो चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के नेतृत्व कर्ता कुलदेव महतो ने कहा कि अब कुड़मी जाति अपनी भाषा की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। और अपना हक अधिकार ले कर रहेंगे। कुड़मी समाज का महाजुटान देखा गया। जहां समाज के बुद्धिजीवी के साथ युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया। और कुनाबेड़ा चौक में पुतला दहन में भुवनेश्वर महतो ,दिलीप महतो, सहदेव महतो ,डॉ प्रदीप महतो, शंकर महतो, कुलदेव महतो, शंकर महतो सरायकेला, गंगाधर महतो ,संजीत महतो, नुनूराम महतो, प्रीतम कुमार महतो, इंद्रजीत महतो ,राजेश महतो ,सपन महतो, सुखीराम महतो, सुनील महतो ,नकुल महतो, जयप्रकाश महतो ,शिशु महतो, नकुल चंद्र महतो,महावीर महतो,सुतिलाल महतो,दीपक महतो,जगदीश महतो,अर्जुन महतो आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed