Spread the love

संसाधनों की लूट से इस राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है: जिलाध्यक्ष . . .

सरायकेला SANJAY : आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च गुरुवार को निकाला, जिसके तहत अपनी सात सूत्रों मांगों पर जिला समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। धरना के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने जनभावना के अनुरुप सात सूत्री मांगों पर समुचित और अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि सरकार अगर नहीं चेतेगी तो 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्याय मार्च के दौरान पार्टी राज्य सरकार को सचेत करती है कि उलझने पैदा करने के बजाय लोकहित में शीघ्र निर्णायक कदम उठाए। आजसू पार्टी राज्य में अविलंब खतियान आधारित नियोजन नीति बनाकर रिक्त सभी सरकारी पदों को भरने की मांग कर रही है। साथ ही रोजगार सृजन के सभी आवश्यक कदम उठाए जाए।

आरक्षण के सवाल पर झारखंड में पिछड़ा वर्ग के सात धोखा और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आजसू पार्टी पूर्व से जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची मे थे, उन्हें पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की लूट बंद हो।

झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण प्रदेश है। लेकिन बड़े पैमाने पर संसाधनों की लूट से इस राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है और अराजकता का वातावरण है। राज्य की छवि लगातार खराब हो रही है। शासन प्रशासन इस मामले मे ईमानदार और पारदर्शी कदम उठाए। आन्दोलनकारियों का सम्मान अलग राज्य बने 23 वर्ष हो गए, पर झारखंड में आन्दोलनकारी हाशिये पर रह गए।

सभा को जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका, सरायकेला विधानसभा प्रभारी चुनका मार्डी, ओबीसी जिला अध्यक्ष अंगुर महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश हांसदा ने भी संबोधित किया। मौके पर रामरतन महतो, प्रकाश महतो, शिव कुमार साह, धर्मराज साह, रुप सिंह मुंडा धर्मराज प्रधान एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed