Advertisements

उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर
सेंटर का हुआ उद्घाटन….
सरायकेला Sanjay : सरायकेला के सीनी उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में रविवार को मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन हुआ। विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर के संचालक राजेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटली साक्षर बनाने में कारगर साबित होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि कंप्यूटर सेंटर में क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। मौके पर मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर के संचालक राजेश कुमार मिश्रा, पारस कुमार, राकेश ज्योतिषी, मुकेश कुमार मिश्रा, सुजाता कर मोदक, शिबू त्रिपाठी, विकास महतो, आकाश व शुभम तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला : श्री सीमेंट कंपनी द्वारा अवैध तरीके से बिना किसी सरकारी अनुमति के भरा जा रहा है तालाब; भा...
Saraikela कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बीच मन...
CHANDIL NEWS : झारखंड मानवाधिकार संघ द्वारा मनाया गया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती। ...

