नपं अध्यक्षा ने 30 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल…
सरायकेला। क्षेत्र में बढ़ रहे ठंड के प्रभाव को देखते हुए सराइकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने अपने आवास पर सरायकेला नगर के 30 जरूरतमंद वृद्ध, विधवा, विकलांग और असहाय के बीच कंबल का वितरण किये। मौके पर उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो आगे भी जारी रहेगा। और किसी भी जरूरतमंद असहाय को ठंड से मजबूर होने नहीं दिया जाएगा। मौके पर समाजसेवी सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण दारोगा और सामाजिक कार्यकर्ता दुखुराम साहू उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


