Advertisements
Spread the love

आजादी के 75वें वर्षगांठ पर कांग्रेस

पार्टी ने शुरू की आजादी की गौरव

यात्रा….

सरायकेला (संजय मिश्रा) आजादी के 75वें वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस पार्टी ने आजादी के गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। खरसावां के शहीद स्थल से वीर शहीदों को नमन करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नेतृत्व में गौरव यात्रा प्रारंभ की गई।

Advertisements

मौके पर जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए आजादी का गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो सभी देशवासियों के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि यह गौरव यात्रा आगामी 14 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में कुल 75 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

जिसमें लोगों को स्वतंत्र आंदोलन के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति स्मरण और जागरूक कराएगी। इस अवसर पर पार्टी के रियाजुद्दीन खान, विकास बानरा, अजमल बल्कि, जमील हजरत, रुहिर जमील, बलभद्र महतो, धर्मेंद्र महतो, कोन्दो कुम्हार, कन्हैयालाल सामड सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गौरव यात्रा में शामिल रहे।

You missed