Spread the love

रामनवमी को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की हुई बैठक……

जिला मुख्यालय सरायकेला में 11 को और सीनी में 10 को

अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी का निकलेगा शोभा यात्रा….

सरायकेला : जिला मुख्यालय सरायकेला में आगामी 11 अप्रैल को तथा सीनी में 10 अप्रैल को अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी का शोभा यात्रा निकाला जाएगा। मुख्यालय सरायकेला में कुल 12 आखाडा समिति द्वारा रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें तीन अखाड़ा समिति लाइसेंस धारी हैं जबकि 9 आखाड़ा समिति गैर लाइसेंसी हैं।

जुलूस एवं रामनवमी पूजन उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सरायकेला थाना परिसर में हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी आखाड़ा समितियों से कहा कि वे शोभा यात्रा की रूट पहले से ही तैयार कर लें तथा निर्धारित समय पर प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय पर समाप्त करें।

शोभा यात्रा के दौरान आग एवं अन्य हैरतअंगेज कारनामों से बचें। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व खुशी का पर्व है। इसलिए खुशी से इस पर्व को खुशी के साथ मनाएं। किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने कहा कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मोबाइल नंबर आखाड़ा समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि चौक- चौराहे पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी। तथा पेट्रोलिंग पार्टी भी जुलूस के साथ साथ रहेगी।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने कहा कि फर्स्ट एड एवं अन्य सुविधाओं से लैस एंबुलेंस मुख्य बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेगी, जहां चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तत्काल सेवा देने के लिए तत्पर रहेंगे। शांति समिति की बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सभी आखाडा समिति के सदस्यों से कहा कि वह शांति व्यवस्था को कायम रखने में मदद करें।

बैठक में आए लोगों से पूजा के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Advertisements

You missed