Spread the love

कृषि, पशुपालन, मत्स्य, जेएसएलपीएस एवं पेयजल एवं स्वच्छता

विभाग की हुई समीक्षा बैठक….

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से शतप्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करें : उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay  जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, जेएसएलपीएस एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम क़ृषि विभाग का समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को ई-केवाईसी में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा एटीएम बीटीएम को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य प्रगति का प्रत्येक माह समीक्षा करने के निर्देश दिए। वही योग्य लाभुकों के बीच बीज वितरण एवं क़ृषि सहायक उपकरण वितरण करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने मछली बाजार विकसित करने तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत योग्य कृषकों के बीच पशु का वितरण करने और जेएसएलपीएस का समीक्षा करते हुए 1pa फाउंडेशन कराने और इसकी विवरणी कार्यालय में उपलब्ध कराने एवं सभी प्रखंडों में 5 से 10 सक्सेस स्टोरी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल का समीक्षा करते हुए जाम्बरो एवं हिदूबेदा में संचालित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं ऑडिओ प्लस मे सुधारात्मक प्रगति लाने तथा एमबीएस के तहत 80000 परिवार को नव जून से जोड़ने संबंधित किए जाने वाले कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईडीडीएस संदीप कुमार दौराइबुरु एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।