Advertisements
Spread the love

स्नातकोत्तर में जिले के राजीव कुमार को कोल्हान यूनिवर्सिटी

टॉपर में मिला 12वां स्थान; मिलेगा गोल्ड मेडल…..

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव के रहने वाले राजीव कुमार कोल्हान विश्वविद्यालय के सत्र 2019-21 की स्नातकोत्तर की परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय से 81.87% हासिल कर कोल्हान टॉपर में 12 वा स्थान प्राप्त किए हैं।

Advertisements

आगामी अप्रैल महीने में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राजीव 1 साल तक कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट या अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ाएंगे। राजीव कुमार ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से पूरा किए। और अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता पिता, परिवार एवं मित्रों को देते हैं।

वे आगे चलकर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बनना चाहते हैं। स्नातक में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय से टॉपर रह चुके हैं। राजीव के पिता पीयूष कांति कुमार सहायक अध्यापक हैं। और मां नंदिता देवी गृहणी है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित