Spread the love

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के खरसावां प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन; मुकेश कुमार

सारंगी बने प्रखंड सचिव…

सरायकेला। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोर्डा के स्कूल प्रांगण में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो की अध्यक्षता में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ खरसावां प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक सुधाकर ठाकुर एवं चुनाव पदाधिकारी आनंद मोदी की देखरेख में चुनाव संपन्न किया गया। इस अवसर पर जिला संघ के वरीय उपाध्यक्ष अजीत गोराई, जिला संघ से मनमोहन कुमार एवं चंडिल प्रखंड उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता एवं कुचाई प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष दीनबंधु सिंह पात्र की उपस्थिति में प्रखंड संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। मौके पर श्री गोराई ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरे झारखंड में एक अलग पहचान बनाई हैं। हर एक समस्या का समाधान झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ करती है और बिना भेदभाव के निस्वार्थ रूप से कार्य करने के कारण सभी शिक्षकों के विश्वास का प्रतीक है। वर्तमान में हम सभी शिक्षकों को संगठित रहकर ही अपने मांगो और अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सभी साथी संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहे। खरसावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालय से आए हुए लगभग 70 शिक्षकों में से सर्वसम्मति से खरसावां प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मुकेश कुमार महतो को संरक्षक, दिनेश कुमार महतो को अध्यक्ष, सरोज आचार्य, चितरंजन मेहता एवं श्रीमती सरिना सिंह कुण्टिया को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सारंगी को सचिव, आलोक कुमार एवं कार्तिक गोप को सह सचिव, श्रवण कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, विनोद मंडल एवं रतन लाल साहू को सह कोषाध्यक्ष, दुर्गा चरण महतो एवं लखन सोरेन को अंकेक्षक, बाबूराम गागराई एवं कपिल देव महतो को प्रेस प्रवक्ता, जितेंद्र प्रसाद सोरेन को सोशल मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार अनियमितता एवं शिक्षकों को शोषण करने की जो एक मकड़जाल फैली हुई है को ध्वस्त करने की शपथ ली गई। चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी तथा जिला टीम के सभी सदस्यों के द्वारा नवनिर्वाचित प्रखंड कमेटी के सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक हित की रक्षा के लिए नवनिर्वाचित संघ के सभी पदाधिकारी समर्पण भावना से काम करेंगे। एवं प्रखंड स्तरीय शिक्षकों के सभी समस्याओं का समाधान करने में अपना अग्रणी भूमिका निभाएंगे। प्रखंड संघ के किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला संघ एवं प्रदेश संगठन सदैव तत्पर रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए आने वाले क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाई दिया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Advertisements

You missed