Spread the love

भारतीय सांस्कृतिक धरोहर महोत्सव में होगा सरायकेला छऊ

नृत्य महानायक गरुड़ की प्रस्तुति: छऊ नृत्य दल हुआ रवाना।

 

सरायकेला। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वाधान नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय सांस्कृतिक धरोहर महोत्सव में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य में महानायक गरुड़ की प्रस्तुति की जाएगी। इसे लेकर आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला के छऊ नृत्य कलाकारों का एक दल संस्था के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य एवं सह निदेशक रंजीत आचार्य के नेतृत्व में नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सह निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि जारी मार्च महीने में संस्था के छऊ नृत्य दल द्वारा कुल 4 कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें भारतीय सांस्कृतिक धरोहर महोत्सव नई दिल्ली में आगामी 25 मार्च को प्रस्तुति के पश्चात गुजरात सरकार सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नृत्य स्वाधारा कार्यक्रम में आगामी 27 मार्च को सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। और उसके बाद इंडियन रिवाइवल ग्रुप द्वारा नई दिल्ली में आयोजित वसंत उत्सव में भी आगामी 29 मार्च को छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

और अंत में अनबॉउंड बिट्स ऑफ़ इंडिया फेस्टिवल में आगामी 31 मार्च को छऊ नृत्य की प्रस्तुति दल द्वारा नई दिल्ली में की जाएगी। दल में रंजीत आचार्य, सुकांत आचार्य, सतीश मोदक, कुना सामल, सुदीप कवि, गोविंद महतो, शुभम आचार्य, गुंजन जोशी, विभूति भूषण महतो, फूदन माझी, लक्ष्मी धुनिआ, नीरज महतो, सपन आचार्य, योगेश शंकर एवं सिद्धार्थ शामिल है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…