
एसपी के करवाई से बालू घाटों पर पसरा सन्नाटा ,2 ब्राउन शुगर
पेडलर भी गिरफ्तार माफियाओं में मचा हड़कंप…..
आदित्यपुर (ए के मिश्र) सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद जहां बालू घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही ब्राउन शुगर तस्कर माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है । पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश की करवाई से स्थानीय प्रशासन भी सकते में है कि कब कहां किस पर गाज गिर जाए यह कहा नहीं जा सकता। एसपी के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद की गई प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए आज संवाददाता ने कई बालू घाटों पर नजर रखा। सभी बालू घाट पर सन्नाटा पसरा मिले। वही आदित्यपुर पुलिस ने 108 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे ब्राउन तस्कर गिरोह के विरुद्ध अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने 108 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है ।


मामले के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ब्राउन शुगर के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसी की कड़ी में आज मुस्लिम बस्ती एच रोड के पास ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की ,जिसके बाद पुलिस ने मौके से दो युवक विशाल पुष्टि जो कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा का रहने वाला है।उसके साथ मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी मुख्तार हुसैन को गिरफ्तार किया।
इस क्रम में तलाशी के दौरान विशाल पुष्टि के पास से 74 पुड़िया ब्राउन शुगर और मुख्तार हुसैन के पास से 34 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया।जिसका कुल वजन 7.11 ग्राम है .दोनों तस्करों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस के इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजन कुमार के साथ एसआई अखिलेश कुमार, एसआई उदय कुमार सिंह ,आरक्षी श्रवण कुमार सिंह जितेंद्र चौहान एवं सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी आनंद प्रकाश द्वारा दिए गए करवाई के आदेश से जहां बालू माफियाओं सहित ब्राउन शुगर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं स्थानीय प्रशासन भी सकते में है।

