Advertisements

एमएससी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र संघ 22 से करेगा
आमरण भूख हड़ताल….
सरायकेला Sanjay । काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में एमएससी की पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत छात्र संघ आगामी 22 नवंबर से कॉलेज के समक्ष आमरण भूख हड़ताल शुरू करेगा। उक्त जानकारी देते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, उप सचिव लक्ष्मण महतो, झंटु महतो, कुणाल महतो, परदुम महतो, निशांत साहू और शंकर महतो ने बताया कि प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाने के बाद भी कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कोई लिखित सार्थक पहल नहीं किया गया है। जिसे देखते हुए आगामी 22 नवंबर से कॉलेज के समक्ष आमरण भूख हड़ताल किया जाएगा। जब तक एमएससी की पढ़ाई शुरू किए जाने पर लिखित पहल नहीं की जाती है।
Advertisements

Related posts:
रामगढ़ : जिला उपायुक्त ने किया पतरातू प्रखंड का दौरा, डीएमएफटी के तहत बने पुलों का किया निरीक्षण कल्...
SARIKELA NEWS : नपं अध्यक्षा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सरायकेला नगर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आप...
RAJNAGAR NEWS :- हेंसल में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर मंत्री से आश्वस्त बुद्धिजीवीयों ने किया आभार...

