Advertisements
Spread the love

नगर पंचायत द्वारा मनाई गई बापू जी व शास्त्री जी की जयंती,किया गया नम……

सरायकेला Sanjay  : जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो व संगठनो द्वारा रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर पंचायत सरायकेला द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित बापू जी एवं शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से उपस्थित नगर पंचायत के अध्यक्ष मिनाक्षी पट्टनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी व नगर के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बापू व शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालो का निरीक्षण किया।

Advertisements

 

 

इस दौरान साफ सफाई व स्वच्छता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने पूजा के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए स्वच्छता सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्पर्क करने को कहा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा शहरी क्षेत्र में सोर्स सेग्रीगेशन डे मनाया गया। इसके तहत नगर की टीम द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर लोगो को सोर्स सेग्रीगेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर वार्ड पार्षद सपन कामिला, जुगल तापे, मीरा बारीक, सबिता पटनायक, अंजली राय, नगर प्रबंधक महेश जरिका व सुमित सुमन समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed