Advertisements
Spread the love

इस महाशिवरात्रि बन रहा है मकर राशि में पंचग्रही का अति शुभ योग…..

पवित्र मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना से होंगे सभी

मनोकामना पूरे…….

सरायकेला। मंगलवार को महाशिवरात्रि व्रत को लेकर सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में शिव भक्तों द्वारा आस्था के साथ भव्य तैयारी की गई है। इसके तहत उपवास व्रत एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर स्थानीय शिवालय सजधज कर तैयार हैं।

Advertisements

जिसके तहत शिवालयों एवं परिसर की विशेष रुप से साफ सफाई भी की गई है। इस अवसर पर सरायकेला के कूदरसाई स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर, माजना घाट स्थित बाबा पंचमुखी भोलेनाथ शिव मंदिर, डेली मार्केट स्थित प्राचीन शिवालय, गेस्ट हाउस स्थित प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ शिव मंदिर, इंद्रटांडी स्थित बाबा बामदेव भोलेनाथ शिव मंदिर, हंसाहुड़ी स्थित शिव मंदिर, भूरकुली गांव स्थित

प्राचीन बाबा विश्वनाथ शिव मंदिर, मानिकबाजार गांव स्थित बाबा महाकालेश्वर शिव मंदिर, विजयतरण गांव स्थित प्राचीन शिवालय एवं सीनी स्थित शिवालयों में महाशिवरात्रि पूजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। इसे लेकर सोमवार को सरायकेला में विशेष पूजा बाजार का आयोजन भी किया गया।

इस महाशिवरात्रि बनेगा पंचग्रही शुभ संयोग :-

पंचांग वाचक पंडित बृज मोहन शर्मा बताते हैं कि महाशिवरात्रि पर इस साल धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। जबकि परिघ योग के बाद शिव योग लगेगा। परिघ योग में शत्रुओं के खिलाफ बनाई रणनीतियों में सफलता मिलती है। शत्रुओं पर विजय हासिल करने के लिए इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। महाशिवरात्रि पर इस वर्ष ग्रहों का विशेष योग बन रहा है।

12 में भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। इस राशि में मंगल और शनि के साथ बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी रहेगी। चौथे भाव में राहु वृषभ राशि में रहेंगे। जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेंगे। जो शुभ योग हैं।