Spread the love

जय भारत सत्याग्रह सभा में हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेसी. . .

सरायकेला। आदित्यपुर के अटल पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह सभा का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्याग्रह सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी समेत जिले भर से आम जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए। मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचु, पूर्व मंत्री और सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी जलेश्वर महतो, पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, परितोष सिंह, प्रिंस सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज मोदी सरकार ने देशभर में अघोषित रूप से आपातकाल लगाया हुआ है। बोलने की आजादी, खाने-पीने पहनने और उठने बैठने की आजादी, विपक्ष के नेताओं समेत मीडिया, आम जनों से छीन लिया गया है। यह लड़ाई राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की नहीं बल्कि आम जनमानस की लड़ाई है। जिसका आगाज कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक किया है। कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और मित्रों के लिए मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश लगातार करती रहेगी। मोदी सरकार के काले कारनामों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 2080 किलोमीटर का पदयात्रा प्रभारी की देखरेख में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुनिश्चित किया है। कोल्हान के तीनों जिलों में आज जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन है। और कांग्रेस के कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं। अब देश के आम लोगों की बारी है कि मोदी सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर कर के तानाशाह को आईना और जनता की ताकत दिखाएं। महंगाई बेरोजगारी तानाशाही, गुंडागर्दी, मित्रों के लिए लूट राष्ट्र के लिए घातक है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के लोग इसका विरोध करेंगे। आज से संघर्ष का प्रारंभ है और आने वाले दिनों में हमारा आंदोलन और भी तेज होगा। वही कार्यक्रम को मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार बालमुचु, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी जलेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने किया। संचालन के क्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार जिले में सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश प्रभारी समेत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं मंत्री गणों के समक्ष रखने में सफल रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जगदीश नारायण चौबे, रामा शंकर पांडे, राम ठाकुर, नरेश कुमार सिंह, कुणाल राय, संदीप गोप, राहुल यादव, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, खिरोद सरदार, रानी कालुंडिया, सुनील सिंह, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, अरुण पांडे, बुधराम बेसरा, वैजयंती बारी का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements

You missed