Spread the love

उपायुक्त ने केयर इंडिया के तत्वाधान में कोविड काल के दौरान

अनाथ हुए बच्चों के बीच सहायता सामग्री कीट का किया

वितरण….

सरायकेला  Sanjay । जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा जिला प्रशासन एवं केयर इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कोविड काल के दौरान अनाथ( एकल अथवा दोनो अभिभावकों की मृत्यु पर) हुए जिले के 61 बच्चों के बीच राहत सामग्री कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताये कि इन सभी चिन्हित बच्चों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताये कि स्पॉन्सरशिप के तहत मिलने वाली राशि सितंबर माह तक का भुगतान कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

शिप्रा सिन्हा ने जानकारी देते हुए राहत सामग्री में दी जा रही 14 प्रकार के पोषण युक्त खाद्य पदार्थ एवं घरेलू सामग्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया के इस राहत समाग्री पॉकेट मे मसूर दाल, आटा, चावल, सत्तू , सरसों तेल, चीनी, मसाला, चना, नहाने का साबुन, सर्फ, टॉफी, बिस्कुट आदि सामग्री है। बताते चले कि सीडब्ल्यूसी के द्वारा कोविड-19 काल के दौरान मार्च 2020 के पश्चात अनाथ हुए बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिनके बीच यह राहत सामग्री कीट का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में सर्वे कर ऐसे अनाथ बच्चों की सूची तैयार की गई थी जिसे केयर इंडिया द्वारा राहत सामग्री कीट बाटा जा रहा हैं।

जिले में कुल 61 बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिसे आज राहत कीट प्रदान किया गया है। उपायुक्त ने सभी बच्चों से बातचीत की। एवं उनके साथ हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आपके बेहतर के लिए हमेशा खड़ा है। इस क्रम में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के साथ तालमेल स्थापित करते हुए बच्चों की शिक्षा संबंधित जानकारियां प्राप्त करने वही ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं उन्हें विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ छात्राओं प्रदान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा , बाल संरक्षण पदाधिकारी, बच्चे एवं उनके परिवारजनों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।