Advertisements
Spread the love

मुरुप पंचायत के मुखिया पानो माहली का निधन,शोक की लहर,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली का सोमवार सुबह इलाज के क्रम में टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया। मुखिया के निधन से मुरुप पंचायत के साथ पूरे जिले में शोक की लहर है। मुखिया पानो माहली के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, भाजपा नेता गणेश माहली, झामुमो उपाध्यक्ष संजय प्रधान व सरायकेला के बीडीओ मृत्युंजय कुमार समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। जानकारी हो मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली अपने पति शंभु माहली के साथ नई स्कूटी पर 15 जनवरी को सरायकेला से अपने घर जा रही थी इस बीच कीता के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ हुई टक्कर में दोनो घायल हो गए थे। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था।

Advertisements

जहां मुखिया का सोमवार सुबह निधन हो गया जबकि उनके पति शंभु माहली का इलाज चल रहा है। उक्त दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। बताया गया मुखिया के स्थिति में सुधार होने पर दो दिन पूर्व अस्पताल से छोड़ दिया गया था फिर सोमवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार महालिमोरूप में किया जाएगा।

You missed