Spread the love

नेशनल मॉडर्न पेंटाथलन में परचम लहराते हुए जिले की शोभा महतो राष्ट्रीय टीम में हुई शामिल . . .

सरायकेला : SANJAY 

Advertisements

मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान महाराष्ट्र के अमरावती में 8वीं नेशनल मॉडर्न पेंटाथलान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला की शोभा महतो ने लेजर रन में भाग लेकर परचम लहराई। जिससे शोभा महतो का चयन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

जो आगामी 7 जून को चीन के जिंगजुआ में आयोजित होने वाली “लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप ” में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एमए पास 27 वर्षीय शोभा महतो जिले के राजनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र शोशोमली की रहने वाली है। एवं गरीब परिवार आती हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी शोभा महतो कई खेलों में भाग लेती है।

शोभा महतो ने इसी वर्ष 15वां झारखण्ड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में तीसरा स्थान एवं 58वां नेशनल क्रॉस कंट्री गया बिहार में आयोजित प्रतियोगिता में शोभा महतो महिला वर्ग 10कि०मी० दौड़ में 250 प्रतिभागियों में 60वां स्थान पर रही।

शोभा महतो एक कराटे मास्टर भी है। कुछ-कुछ खिलाड़ियों प्रशिक्षण के माध्यम से तथा विभिन्न क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेकर जो रुपए कमाती हैं, उसी पैसों से अपना डायट एवं मैराथन जूता खरीद लेती हैं। अपने कोच सह सरायकेला-खरसावां जिला मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकन्दर महतो के प्रयास से दो वर्ष में यहां तक पहुंच पाए हैं।

बहुत कम समय में भारतीय टीम में चयनित हुई। परंतु शोभा महतो की पासपोर्ट ना होने के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पायेगी। जिसके लिए 2 लाख रुपए का व्यवस्था होना भी सम्भव नहीं है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मॉडर्न पेंटाथलन के अध्यक्ष सिकंदर महतो ने बताया कि इतने कम समय में व्यवस्था कहां से हो पायेगा इधर चुनाव का माहौल भी है।

Advertisements

You missed