Advertisements
Spread the love

30 जनवरी को आहूत खतियानी जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिला आगमन को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने की तैयारियों की समीक्षा…

सरायकेला Sanjay : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय जिले में 30 जनवरी को आहूत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थानीय परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, मंत्री के सचिव गुरूप्रसाद महतो, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, सुधीर महतो, श्वेता महतो, गोपाल महतो, रंजीत प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे। झामुमो नेता विनोद पांडे पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श करते हुए कहा कि पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विश्वास जताते हुए सरकार बनाया है और इसी विश्वास के साथ विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार सभी जिला में खतियानी जोहार यात्रा के तहत लोगों का आभार व्यक्त कर रही है। और साथ ही उनके चुनावी वादों को भी पूरा करने का कार्य कर रही है।

Advertisements

उन्होंने विधि व्यवस्था से संबंधित सभी छोटी-बड़ी बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो इसका विशेष ध्यान दें। पार्टी के पदाधिकारी विशेषकर कार्यक्रम को विशेष रुप से मॉनिटरिंग करें ताकि ऐतिहासिक रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति ही बताएगी की सरकार कितना सफल है।बैठक के पश्चात केंद्रीय महासचिव एवं उपस्थित विधायक द्वारा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया।