Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाशवाणी चौक पर महात्मा गांधी की तस्वीर एवं सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया…

सरायकेला Sanjay । कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो जात्रा के ऐतिहासिक सफलता और कश्मीर में उसके समापन के उपलक्ष्य में आकाशवाणी चौक पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो जात्रा विश्व के इतिहास का अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा के रूप में भारत के इतिहास में दर्ज की जाएगी। राहुल गांधी के साथ लाखों की संख्या में देशवासियों ने यात्रा से जुड़ करके भारत जोड़ों के मूल उद्देश्यों को चरितार्थ कर दिया।

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो जात्रा ने देश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं धार्मिक मतभेदों को कम करने में भूमिका निभाई है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी एवं जीत हासिल करेगी। जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सरायकेला-खरसावां जिले के गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल ने देशवासियों एवं मोदी सरकार को करारा जवाब देते हुए बताया कि देश के जनमानस आज भी राहुल गांधी के साथ है और राहुल गांधी देश के भावी भविष्य है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, गंभीर सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह, बृजेश सिंह, बब्बन खान, प्रमोद सिंह, महेश राम, मंजू सिंह, वैजयंती बारी, सविता साहू, उद्योग प्रकोष्ठ के नरेश कुमार सिंह, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, अमन पांडे, रमेश बालमुचु, शशी सिंह, मोहन पाठक, एसडी मिश्रा, अजय महतो, विनय झा, मुकेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार, दीपू ठाकुर, रवि कुमार, अरुण पांडे समेत काफी संख्या में कांग्रेसी एवं आमजन उपस्थित रहे। सरायकेला-खरसावां से भारत जोड़ो यात्रा में जातरी के तौर पर शामिल होने वाले जगदीश नारायण चौबे को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…