Advertisements
Spread the love

ट्रक ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर; मां बेटा हुए घायल . . .

सरायकेला:SANJAY

Advertisements

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर संजय ग्राम के समीप सोमवार को घटी एक सड़क दुर्घटना में ट्रक ने स्कूटी के पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. ट्रक की ठोकर लगने से स्कूटी सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनो घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना दिन के तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मोहितपुर निवासी 24 वर्षीय सुशांत महतो अपनी 42 वर्षीया मां लखीमनी महतो के साथ स्कूटी से टिडिंगटिपा जा रहा था. इसी दौरान संजय ग्राम के समीप पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. घटना में सुशांत के हाथ में तथा उसकी मां को पीठ और कमर में चोट आई है.

You missed