छुट्टी पर घर आए बोकारो डीआईजी के बॉडी गार्ड की हुई
असामयिक मौत…..
सरायकेला Sanjay । दो दिनों की छुट्टी पर घर आए बोकारो डीआईजी के बॉडीगार्ड पुलिस जवान 31 वर्षीय राजू बिरुली की असामयिक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृत जवान राजू बिरुली दो दिनों की छुट्टी पर अपने गांव झींकपानी के सोनापोसी गांव आए हुए थे। जहां से अपने दोस्तों के बुलावे पर मिलने के लिए सोमवार को राजनगर आए हुए थे। दोस्तों के साथ भोजन करने के पश्चात शाम के तकरीबन 4:30 बजे वापस लौटने के लिए कुर्सी से उठे। उसी दौरान चकरा कर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उनका निधन हो गया। मंगलवार की सुबह मृत जवान राजू बिरुली का सरायकेला में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि मृत जवान राजू बिरुली बेहद ही हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

