Advertisements

महिला समूह द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान . . .
सरायकेला : SANJAY
लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनज़र जागरूकता अभियान के उद्देश्य Sveep के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के निमित्त बुधवार को JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा 8 रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के रसूनिया पंचायत में, खूंटी पंचायत में, भादूडीह पंचायत में, उरमाल पंचायत में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि 25 मई 2024 पर बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।
