Spread the love

शिव शक्ति की आराधना करने गेस्टहाउस का जत्था सरायकेला से हुआ रवाना…..

सरायकेला (संजय मिश्रा) : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर शिव शक्ति की आराधना करने को लेकर रविवार को सरायकेला गेस्ट हाउस से गेस्ट हाउस भक्त मंडली का एक जत्था मुर्गा महादेव के लिए रवाना हुआ.

Advertisements
Advertisements

जानकारी देते हुए आलोक वाजपेई ने बताया कि 20 बाईक पर सवार चालीस भक्तों का दल सावन महीने के अंतिम सोमवार को मुर्गा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगें. उसके बाद शक्ति की आराधना करने के लिए घटगांव के मां तारिणी मंदिर में देवी की पूजा अर्चना कर वापस सरायकेला लौटेगा. जलाभिषेक करने निकले शिव भक्तों में स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे, सूरज कुमार, बादल कुमार, मिलन पोद्दार, राहुल महतो, प्रकाश कुमार, सूरज दुकान, राजेश तथा राजगिरी सहित चालीस भक्त शामिल रहे.

You missed